ऑपरेशन सिंदूर के बाद पंजाब के बॉर्डर इलाके में स्कूल बंद, तीन दिनों की छुट्टी, अलर्ट मोड में प्रशासन

  • May 7, 2025
  • 0
  • 417 Views
Punjab Schools Closed

Punjab Schools Closed: ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर पंजाब के सरहदी जिला फिरोजपुर और पठानकोट में आज (बुधवार, 7 मई) सरकारी ओर प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे. डिप्टी कमिश्नर की तरफ से यह जानकारी दी गई है.

वहीं, मौजूदा स्थिति को देखते हुए पठानकोट जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है. अगले 72 घंटों के लिए यहां भी सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. इसके आदेश डिप्टी कमिश्नर ने जारी किए हैं.

9 आतंकी ठिकानों को किया गया ध्वस्त
दरअसल, भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान पर मिसाइल स्ट्राइक लॉन्च की. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से की गई इस एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया गया. ये ठिकाने पाकिस्तान और पीओके में बने हुए थे, जिन्हें भारतीय सेना ने टारगेट किया.