Aaj Ka Panchang 30 April 2025: जानिए अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त, योग-नक्षत्र और राहुकाल

  • April 29, 2025
  • 0
  • 106 Views
Akshaya Tritiya

हिन्दू पंचांग (Aaj Ka Panchang) के अनुसार, 30 अप्रैल 2025, बुधवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. यह तिथि 29 अप्रैल शाम 05:31 से 30 अप्रैल दोपहर 02:12 तक रहेगी. आज बुधवार है, इसलिए गणपति जी की पूजा अवश्य करें. साथ ही, आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व भी है. पंचांग के अनुसार, सूर्य मेष राशि में रहेगा, जबकि चंद्रमा 1 मई सुबह 03:14 तक वृषभ राशि में, उसके बाद मिथुन राशि में संचार करेगा. आइए जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त, योग-नक्षत्र और राहुकाल का समय.

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 05:58 बजे

सूर्यास्त: शाम 06:50 बजे

चंद्रोदय: सुबह 07:43 बजे

चंद्रास्त: रात 10:03 बजे

शुभ योग और नक्षत्र
शोभन योग: 29 अप्रैल दोपहर 03:53 से 30 अप्रैल दोपहर 12:01 तक

अतिगण्ड योग: 30 अप्रैल दोपहर 12:01 से 1 मई सुबह 08:34 तक

रोहिणी नक्षत्र: 29 अप्रैल शाम 06:47 से 30 अप्रैल शाम 04:18 तक

मृगशीर्ष नक्षत्र: 30 अप्रैल शाम 04:18 से 1 मई दोपहर 02:20 तक

शुभ और अशुभ काल
अभिजीत मुहूर्त: अनुपस्थित

अमृत काल: दोपहर 01:25 से दोपहर 02:51 तक

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:21 से सुबह 05:09 तक

राहुकाल: दोपहर 12:24 से दोपहर 02:00 तक