नाना पाटेकर मनीषा कोइराला की लव स्टोरी: आयशा जुल्का की एंट्री से क्या हुआ?

  • October 8, 2026
  • 0
  • 3 Views
नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की लव स्टोरी

नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की लव स्टोरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। एक्टिंग के साथ-साथ नाना पाटेकर की लव लाइफ भी खूब सुर्खियों में रही थी। आज जब 75 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया तो उनकी लव लाइफ भी चर्चा में है। नाना पाटेकर को लोग उनकी बेबाक अदाकारी के लिए जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी का एक किस्सा ऐसा भी है, जो आज तक बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में गिना जाता है. ये कहानी है नाना पाटेकर और उनसे करीब 20 साल छोटी मनीषा कोइराला की. 90 के दशक में दोनों की नजदीकियों की खूब चर्चा हुई. फिल्म ‘अग्निसाक्षी’ के सेट से शुरू हुई ये कहानी ‘खामोशी’ तक पहुंची, लेकिन आखिरकार दोनों की राहें अलग हो गईं।

दिलचस्प बात ये है कि आज भी इस रिश्ते को लेकर पूरी कहानी एक जैसी नहीं मिलती. कुछ रिपोर्ट्स इसे प्रेम संबंध बताती हैं, वहीं ‘अग्निसाक्षी’ के लेखक रणबीर पुष्प ने हाल ही में कहा कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती और समझ जरूर थी, लेकिन उन्होंने कभी इसे रोमांस की तरह नहीं देखा।

90 के दशक में दोनों की नजदीकियों की चर्चा

दरसल नब्‍बे के दशक में नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला के बीच ‘घनघोर इश्‍क’ की खूब चर्चा थी। लेकिन शादीशुदा नाना के इस प्‍यार का अंत बेहद दर्दनाक रहा। मनीषा कोइराला और उनकी उम्र में करीब 20 साल का फासला था । मनीषा की जिंदगी में नाना पाटेकर की एंट्री तब हुई थी, जब ‘सौदागर’ के को-स्‍टार विवेक मुशरान से एक्‍ट्रेस का नया-नया ब्रेकअप हुआ था।

कहते हैं कि साल 1996 में रिलीज इसी फिल्‍म के सेट पर यह प्‍यार परवान चढ़ा था। हालांकि, इससे पहले कि हम रणबीर पुष्‍प के ताजा बयान की बात करें, बता दें कि मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर की कहानी ब्रेकअप के बाद भी खत्‍म नहीं हुई थी। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ था, जिसने मनीषा को झकझोर कर रख दिया। नाना पाटेकर ने मनीषा से ब्रेकअप के कुछ समय बाद ही आयशा जुल्‍का के साथ अपने रिश्‍ते को जगजाहिर कर दिया और लिव-इन रिलेशन में चले गए।

अग्निसाक्षी के सेट से शुरू हुई नजदीकियों की खबर

दरअसल साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘अग्निसाक्षी’ में नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला ने साथ काम किया था. इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियों की खबरें सामने आने लगी थीं. उस दौर में मनीषा युवा और बेहद लोकप्रिय एक्ट्रेस थीं, जबकि नाना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए अलग पहचान बना चुके थे. दोनों की उम्र में बड़ा अंतर था, लेकिन स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा.

फिल्म के लेखक रणबीर पुष्प ने 2026 में इस रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि दोनों काफी करीब थे. उनके बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग थी और दोनों अपने सीन पर चर्चा करके काम करते थे. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने इसे कभी रोमांस के नजरिए से नहीं देखा. यानी जिस रिश्ते को बाहर की दुनिया प्यार कह रही थी, उसे सेट पर देखने वाले लेखक के लिए वह गहरी दोस्ती और समझ भी हो सकती थी।

शादीशुदा थे नाना पाटेकर, रिश्ते पर उठे सवाल

इस कहानी का सबसे पेचीदा हिस्सा यही था. नाना पाटेकर की शादी नीलकांति से 1978 में हो चुकी थी. दोनों की निजी जिंदगी में बाद में दूरी जरूर आई, लेकिन उस दौर में नाना शादीशुदा थे. यही वजह थी कि मनीषा के साथ उनके रिश्ते की खबरों ने बॉलीवुड में और ज्यादा हलचल पैदा की. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक नाना और मनीषा एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे. दोनों के बीच रिश्ते को लेकर मीडिया में तरह-तरह की बातें छपने लगीं. हालांकि इस पूरे दौर में हर दावा दोनों की तरफ से आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हुआ था।

आपको बता दे की फिल्म ‘अग्निसाक्षी’ के बाद नाना और मनीषा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ में भी साथ काम किया. इस फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियों की चर्चा और तेज हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे के घर भी आते-जाते थे. लेकिन रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका. यहीं से इस प्रेम कहानी में दरार की खबरें सामने आने लगीं।

आयशा जुल्का की एंट्री से रिश्ते में आई दरार

नाना और मनीषा के ब्रेकअप को लेकर कई तरह की कहानियां सामने आई। कुछ रिपोर्ट्स में नाना के कथित पोजेसिव स्वभाव को वजह बताया गया, तो कुछ में आयशा जुल्का का नाम आया. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मनीषा ने नाना पाटेकर को आयशा के साथ एक बंद कमरे में देख लिया था. इस घटना के बाद कथित तौर पर मनीषा का गुस्सा फूट पड़ा और दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. यही घटना उनके रिश्ते के अंत की वजह बनी बताई जाती है।

दरअसल ‘अग्‍न‍ि साक्षी’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला सेट पर अक्‍सर घंटों साथ में वक्‍त बिताते थे। कथ‍ित तौर पर कई बार तड़के सुबह नाना को मनीषा के घर से बाहर निकलते हुए भी स्‍पॉट किया गया। लेकिन जैसे-जैसे यह लव स्‍टोरी परवान चढ़ रही थी, नाना का पजेसिव नेचर इसके आड़े आ रहा था। कहते हैं कि इस ब्रेकअप की वजह एक नहीं, बल्‍क‍ि दोनों थे। समय के साथ नाना पाटेकर जहां मनीषा को लेकर हद से ज्‍यादा पजेसिव हो गए थे, वहीं शॉर्ट टेम्‍पर की श‍िकार मनीषा भी खूब झगड़ने लगी थीं।

सेट पर भी होने लगी दोनों के बीच बहस

कई बार तो सेट पर सबके सामने भी दोनों के बिच बहस हो जाती थी। बताया जाता है कि नाना पाटेकर फिल्‍मों में मनीषा किस तरह के कपड़े पहने, इसको लेकर बहुत सचेत हो गए थे। रिवीलिंग कपड़े देख वह भड़क जाते थे। फिल्‍म में किसी तरह के इंटीमेट सीन होने पर भी दोनों में खूब झगड़े होने लगे। फिल्‍म ‘युगपुरुष’ की शूटिंग के वक्‍त यह कड़वाहट सबसे ज्‍यादा घुली।

परेशान और गुस्‍सैल मनीषा कोइराला ने उन दिनों पब्‍ल‍िकली यहां तक कह दिया कि वह नाना पाटेकर से प्‍यार तो करती हैं, लेकिन उन्‍हें नहीं पता कि यह रिश्‍ता किस ओर जा रहा है। वही रिश्‍तों में कड़वाहट घुलने के कारण दूरियां बढ़ीं और फिर दोनों के बिच बातचीत बंद हो गई। लेकिन फिर एक दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसने भरोसे की बुनियाद हिला दी। कहते हैं कि एक दिन मनीषा ने एक कमरे में नाना पाटेकर और आयशा जुल्‍का को गले मिलते देखा था। उस दिन दोनों एक्‍ट्रेसेज के बीच खूब तू-तू-मैं-मैं हुई थी।

शादी की इच्छा और रिश्ते का अंत

मनीषा ने आयशा को गाली देते हुए कहा, ‘मेरे मर्द से दूर हो जाओ…’ हालांकि, नाना पाटेकर ने मनीषा को जैसे-तैसे समझा लिया। बताया जाता है कि इसके बाद मनीषा कोइराला ने शादी करने की इच्‍छा जाहिर की। लेकिन नाना पाटेकर ने इनकार कर दिया। उन्‍होंने साफ शब्‍दों में कहा कि वह अपनी पत्‍नी नीलकांति को तलाक नहीं देंगे। इसके बाद दोनों की राहें अलग हो गईं, जिसके ठीक बाद नाना पाटेकर ने आयशा संग अपने प्‍यार को सरेआम कुबूल कर लिया।

शायद इसी वजह से नाना और मनीषा की कहानी आज भी अधूरी लगती है. दो कलाकार करीब आए, साथ काम किया, एक-दूसरे की कंपनी पसंद की और फिर वक्त के साथ अलग हो गए. कुछ रिश्ते बस एक याद बनकर रह जाते हैं. नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की कहानी भी शायद ऐसी ही एक याद है, जिसके बारे में बॉलीवुड ने बहुत कुछ कहा, लेकिन दोनों ने खुद बहुत कम कहा।