निधि तिवारी की संदिग्ध मौत से उठे कई सवाल
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’ का खिताब जीत चुकीं 30 वर्षीय निधि तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मोरवा थाना क्षेत्र के भूसा मोड़ स्थित घर में निधि फंदे से लटकी मिलीं। सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने वाली निधि तिवारी के सुसाइड के बाद मामला लगातार रहस्यमयी होता जा रहा है।
जांच का एक अहम सिरा एनसीएल में काम करने वाली एक आउटसोर्सिंग कंपनी के इंजीनियर सोनू सिंह तक पहुंच गया है. सोनू सिंह ही अंत तक निधि से बात कर रहा था. बाद में सोनू ने ही निधि की मां को फोन कर घटना की जानकारी दी थी. वही बताया जा रहा है की निधि की मौत के बाद सोनू मोबाइल स्विच ऑफ करके गायब हो गया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर घटना से ठीक पहले निधि और उसके बीच क्या बातचीत हुई थी।
‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’ निधि की मौत कैसे हुई?
दरसल मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’ का खिताब जीत चुकीं 30 वर्षीय निधि तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मोरवा थाना क्षेत्र के भूसा मोड़ स्थित घर में निधि फंदे से लटकी मिलीं। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। फेसबुक पर उनके करीब 9.28 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 7.12 लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं। वह डांस और मनोरंजन से जुड़ी रील्स और वीडियो नियमित रूप से पोस्ट करती थीं। स्थानीय कार्यक्रमों और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी उनकी सक्रियता रही थी।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक घटना से पहले निधि की फोन पर एक युवक से बातचीत हुई थी जिसका नाम सोनू बताया जा रहा है । बातचीत के दौरान क्या हुआ और इसका घटना से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुलिस जांच कर रही है। कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि फोन पर बातचीत के बाद निधि अपने कमरे में चली गई थीं। बाद में उनके फंदे से लटके होने की जानकारी सामने आई।
सोनू सिंह तक कैसे पहुंची जांच की कड़ी?
दरसल निधि तिवारी की मौत को लेकर कई सवाल ऐसे हैं, जिनकी कड़ियां अभी जुड़नी बाकी हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोनू सिंह से जुड़ी जानकारी भी इस जांच का हिस्सा बताई जा रही है. सोनू सिंह मूल रूप से पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है. वह एनसीएल में काम करने वाली एक आउटसोर्सिंग कंपनी में इंजीनियर के तौर पर तैनात है. नौकरी के सिलसिले में उसका सिंगरौली और आसपास के इलाकों में आना-जाना होता रहता था. इसी दौरान सोनू की निधि तिवारी से पहचान होने की बात सामने आई. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
दरसल पूरा मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना इलाके का है. मामले की जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8:20 बजे निधि अपने कमरे में थी और पंजाब निवासी सोनू सिंह से फोन पर बातचीत कर रही थी. परिजनों का दावा है कि बातचीत के दौरान किसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस या नाराजगी हुई. इसके बाद सोनू सिंह ने तुरंत निधि की मां हेमलता तिवारी के मोबाइल पर कॉल करके बताया कि निधि कमरे में फांसी लगाने की कोशिश कर रही है।
निधि की मां को सोनू ने क्यों किया फोन?
सोनू सिंह की सूचना के बाद निधि की मां और बहनें तुरंत ऊपरी मंजिल के कमरे की तरफ भागीं, लेकिन दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे. आनन-फानन में दामाद नीलेश मिश्रा को बुलाया गया. परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो निधि सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी. जिसके बाद गले का फंदा काटकर उन्हें तुरंत एनसीएल अस्पताल सिंगरौली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यहीं से इस मामले में सोनू सिंह को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. आखिर सोनू को निधि की स्थिति के बारे में कैसे पता चला? उसने निधि की मां को फोन क्यों किया? और इसके बाद उससे संपर्क क्यों नहीं हो पा रहा है?
इस पूरे मामले का सबसे बड़ा सवाल निधि और सोनू के बीच हुई बातचीत को लेकर है. घटना से पहले दोनों के बीच बातचीत होने की बात सामने आई है. ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण है कि उस समय दोनों के बीच क्या बात हुई थी. क्या निधि किसी परेशानी में थीं? क्या किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था? या फिर कोई और वजह थी? इन सवालों का जवाब अभी सामने नहीं आया है।
निधि के पुराने वीडियो भी चर्चा में क्यों हैं?
वही निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं. वह नियमित रूप से लाइव आती थीं और अपने फॉलोअर्स से बातचीत करती थीं. शॉर्ट वीडियो भी बनाती थीं. बताया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. यही वजह है कि उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद उनके पुराने वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर होने लगे. इनमें एक लाइव वीडियो भी है, जिसमें निधि अपने फॉलोअर्स के सवालों का जवाब देती दिखाई देती हैं. बातचीत के दौरान वह शादी, बॉयफ्रेंड और अकेलेपन से जुड़े सवालों पर भी बात करती हैं।
निधि के पुराने लाइव वीडियो का एक और हिस्सा भी अब चर्चा में है. इसमें वह अपने मूड को लेकर बात करती दिखाई देती हैं. वह कहती हैं कि उनका मूड ठीक नहीं है और वह अंदर से तनाव में हैं. बातचीत के दौरान वह अपनी निजी जिंदगी और अकेलेपन से जुड़ी बातें भी करती हैं।
परिवार में कौन-कौन है?
निधि तिवारी के परिवार की बात करें तो उनके पिता अशोक तिवारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले बताए गए हैं। परिवार में उनकी पत्नी हेमलता तिवारी और बेटियां निधि, शीतल और ममता रहती थीं. निधि परिवार की बड़ी बेटी थीं लेकिन उसकी शादी नहीं हुई थी। उनकी छोटी बहन शीतल तिवारी की शादी सिंगरौली निवासी नीलेश मिश्रा से हुई थी.
अशोक तिवारी नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद अपने गृह जिले मैनपुरी चले गए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य सिंगरौली में रहते थे। इधर इस पुरे घटनाक्रम के बाद मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और परिजनों सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
आखिर निधि ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. सिंगरौली पुलिस अब सोनू सिंह की तलाश कर रही है। सोनू के सामने आने के बाद ही निधि तिवारी की मौत से पर्दा उठ पाएगा।


