दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 की तैयारी शुरू की, युवराज-मिश्रा ने लिया घरेलू खिलाड़ियों का ट्रायल

  • September 16, 2026
  • 0
  • 5 Views
दिल्ली कैपिटल्स के IPL 2027 कैंप में युवराज सिंह और चामिंडा वास

दिल्ली में कैंप और ट्रायल आयोजित

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। फ्रेंचाइजी ने दिल्ली के एयरोसिटी में शॉर्ट कैंप और ट्रायल्स आयोजित किए। इसमें घरेलू खिलाड़ियों को मैच जैसे हालात में प्रदर्शन का मौका दिया गया। कैंप में युवराज सिंह और अमित मिश्रा ने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास भी कैंप में शामिल हुए। उन्हें टीम का नया फास्ट-बॉलिंग कोच बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

चामिंडा वास और अमित मिश्रा पहले ही दिल्ली में एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं। वास के पास श्रीलंका की टीम और अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ कोचिंग का अनुभव है। अमित मिश्रा पहली बार IPL में कोचिंग भूमिका में नजर आएंगे।

कोचिंग सेटअप में बड़े बदलाव की तैयारी

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले महीने बेंगलुरु की जस्ट क्रिकेट एकेडमी में भी कैंप लगाया था। उसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को दिल्ली के ट्रायल्स में दोबारा मौका मिला। फ्रेंचाइजी घरेलू खिलाड़ियों में से अच्छे खिलाड़ियों को चुनना चाहती है। टीम साल के अंत में होने वाली मिनी नीलामी से पहले अपने खिलाड़ियों की सूची मजबूत करना चाहती है।

दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग सेटअप में बड़े बदलाव की तैयारी है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को हेड कोच की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। युवराज सिंह को बैटिंग कोच बनाया जा सकता है। अमित मिश्रा स्पिन विभाग संभाल सकते हैं। वहीं, चामिंडा वास को फास्ट-बॉलिंग कोच की भूमिका मिलने की संभावना है।

2027 और 2028 के लिए संचालन की जिम्मेदारी

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2027 और 2028 के लिए क्रिकेट संचालन की जिम्मेदारी GMR के पास रहेगी। दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर और GMR के बीच हुए समझौते के तहत टीम का संचालन हर दो साल में बदलता है। 2027 और 2028 के लिए क्रिकेट संचालन की जिम्मेदारी GMR के पास रहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2025 और 2026 में प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। ऐसे में नए साल के कैंप और संभावित कोचिंग बदलाव के जरिए फ्रेंचाइजी अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। फ्रेंचाइजी का पूरा स्टाफ बदलेगा। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच की जिम्मेदारी सौरव गांगुली के हाथों में होगी। वहीं, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक IPL का खिताब नहीं जीता है। फ्रेंचाइजी ने अभी तक कोचिंग स्टाफ की नियुक्तियों की घोषणा नहीं की है। कोचिंग स्टाफ में यह बदलाव 2024 के बाद फ्रेंचाइजी के को-ओनर्स GMR Sports India Private Limited और Jindal South West Sports के बीच हुए एक समझौते के कारण करना पड़ा।