इलियाना डिक्रूज बनीं दोबारा मां, बेटे की पहली झलक के साथ बताया नाम – फैंस बोले ‘So Adorable!’

  • June 28, 2025
  • 0
  • 988 Views
innnews-ileana-baby

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज की ज़िंदगी में फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है और सोशल मीडिया के ज़रिए इस प्यारी खबर को फैंस के साथ शेयर किया। यही नहीं, इलियाना ने नन्हे मेहमान की पहली झलक भी दिखाई और उसका नाम भी बताया।

हमारे दिल भरे हुए हैं.

इलियाना ने अपने बेटे की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह अपने नन्हे फरिश्ते को गोद में लिए हुए नज़र आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा –
हमारे दिल बहुत भरे हुए हैं
पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों की बाढ़ आ गई। फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी ढेर सारा प्यार भेजा।

बेटे का नाम रखा – Keanu Rafe Dolan

इलियाना ने बेटे का नाम Keanu Rafe Dolan रखा है और बताया कि उन्होंने 19 जून 2025 को बच्चे को जन्म दिया था। इस क्यूट नाम को सुनते ही फैंस में उत्सुकता और बढ़ गई।

पर्सनल लाइफ में बिजी हैं इलियाना

इलियाना बीते कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं और अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने 2023 में बॉयफ्रेंड माइकल से शादी की थी। उसी साल अप्रैल में उन्होंने पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और अगस्त 2023 में अपने पहले बेटे का स्वागत किया।

2024 अक्टूबर में उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। अब, एक साल के भीतर ही इलियाना दो बच्चों की मां बन चुकी हैं और फैमिली टाइम को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं।


फैंस बोले – ‘सो स्वीट, इलियाना!’

इलियाना का ये सादगी भरा और इमोशनल पोस्ट इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। एक्ट्रेस का यह नया चैप्टर फैंस के लिए भी बेहद खास है।