पाकिस्तान में क्यों हिट हुई ‘हनुमान अंश’? जानिए असली वजह

  • September 9, 2026
  • 0
  • 1 Views
पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर Google Trends सर्च

2 करोड़ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई हलचल

जिस किरदार को दर्शक सिर्फ एक कहानी का हिस्सा समझ रहे थे, वही अब बॉक्स ऑफिस की बाजी पलटता नजर आ रहा है। बॉक्स ऑफिस पर जब किसी फिल्म की दहाड़ सुनाई देती है, तो बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स के किले हिलने लगते हैं…और इस वक्त कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है। 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में लंबे वक्त से इंतजार की जा रही फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज हुई थी। इसी के साथ एक छोटी सी फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी सिनेमाघरों में आई। सिनेमा में अक्सर वही होता है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होती है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि अब इसकी कामयाबी की चर्चा दुनिया भर में होने लगी है। फिल्म को रिलीज हुए 34 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है।

दरअसल नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विचारों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सिनेमाघरों में प्रदर्शन लगातार जारी है। रिलीज के 33 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार ने सबका ध्यान खींचा हुआ है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 169.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और यह जल्द ही 170 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है।

169 करोड़ के पार पहुंची कमाई, टीम ने CM योगी से की मुलाकात

खास बात यह है कि फिल्म ने बिना किसी बड़े व्यावसायिक शोर के बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेली है। फिल्म की इसी सफलता के बीच इसकी टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, निर्माता और कलाकारों ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर पहुंचकर उनसे बातचीत की। इस मुलाकात की तस्वीरें मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा की गईं।

बैठक के दौरान फिल्म से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा हुई और टीम ने फिल्म बनाने के अपने अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए। मुलाकात के दौरान बातचीत का प्रमुख विषय फिल्म में दिखाए गए नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक जीवन और नाथ संप्रदाय से जुड़े प्रसंग रहे। फिल्म में बाबा के जीवन और साधना को नाथ परंपरा से जुड़े संतों के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है।

दरअसल ‘हनुमान अंश’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। बॉलीवुड में भी इस फिल्म की गूंज अब शानदार तरीके से पहुंच चुकी है। धीमी शुरुआत करने वाली ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख की कमाई की थी। फिल्म की कमाई फिर धीरे-धीरे घटती जा रही थी। तब हर किसी को लगा था कि कमाई के मामले में यह कुछ कमाल नहीं कर पाएगी।

17वें दिन बदली कहानी, लाखों का कलेक्शन करोड़ों में बदला

लेकिन फिर हवाओं का रुख अचानक बदल गया। 17वें दिन से फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि उसकी आंधी में हर बड़ी फिल्म उड़ती चली गई। लाखों का कलेक्शन करोड़ों में बदल गया। 17वें दिन फिल्म ने 2.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। तब से अब तक फिल्म पर पैसों की बरसात हो रही है। वही फिल्म में निम करौरी बाबा के किरदार में दिखाई दिए शोभिनव सत्या कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि फिल्म के लिए पहली पसंद वह कभी नहीं थे। अब एक और दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए एक्टर ने बताया कि गांव में शूटिंग के दौरान उन्हें वहां के लोग सच में बाबा समझने लगे थे। साथ ही उन्हें एक आध्यात्मिक गुरु के किरदार निभाने में डर भी लग रहा था।

करीब 169 करोड़ कमा चुकी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए शोभिनव सत्या कभी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। वह फिल्म में डायरेक्शन के जरिए जुड़े हुए थे। उनका कहना है कि बाबा की कृपा से वह इस फिल्म में रातोंरात बतौर लीड एक्टर जुड़े और बाकी जो हुआ वह अपने आप में इतिहास बन गया।

पाकिस्तान में फिल्म को लेकर कितनी दिलचस्पी?

ऐसे में सवाल उठता है कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में ‘हनुमान अंश’ को लेकर कितनी दिलचस्पी है। पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों और बॉलीवुड की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। लोग बॉलीवुड फिल्मों को देखते और उनके बारे में सर्च भी करते हैं। खासकर ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि क्या ‘हनुमान अंश’ को लेकर भी पाकिस्तान में लोगों की दिलचस्पी देखने को मिली है? और क्या उस इलाके में भी इस फिल्म को सर्च किया गया, जहां नीम करौली बाबा के भक्त मौजूद हैं?

इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया। यानी Google Trends का। यह टूल बताता है कि Google पर किसी विषय के बारे में क्या सर्च किया जा रहा है और किन इलाकों से उसके बारे में सबसे ज्यादा सर्च आ रही है। हमने Google Trends पर ‘हनुमान अंश’ को लेकर पाकिस्तान में हाई सर्च का डेटा देखा। इसका जवाब काफी दिलचस्प सामने आया। सबसे पहले बात करते हैं कि पाकिस्तान के किन इलाकों में ‘हनुमान अंश’ को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

बलूचिस्तान सबसे आगे, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा भी पीछे नहीं

फिल्म के रिलीज होने के बाद सबसे ज्यादा सर्च बलूचि 2 करोड़ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई हलचल

जिस किरदार को दर्शक सिर्फ एक कहानी का हिस्सा समझ रहे थे, वही अब बॉक्स ऑफिस की बाजी पलटता नजर आ रहा है। बॉक्स ऑफिस पर जब किसी फिल्म की दहाड़ सुनाई देती है, तो बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स के किले हिलने लगते हैं…और इस वक्त कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है। 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में लंबे वक्त से इंतजार की जा रही फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज हुई थी। इसी के साथ एक छोटी सी फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी सिनेमाघरों में आई। सिनेमा में अक्सर वही होता है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होती है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि अब इसकी कामयाबी की चर्चा दुनिया भर में होने लगी है। फिल्म को रिलीज हुए 34 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है।

दरअसल नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विचारों पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सिनेमाघरों में प्रदर्शन लगातार जारी है। रिलीज के 33 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार ने सबका ध्यान खींचा हुआ है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 169.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और यह जल्द ही 170 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है।

169 करोड़ के पार पहुंची कमाई, टीम ने CM योगी से की मुलाकात

खास बात यह है कि फिल्म ने बिना किसी बड़े व्यावसायिक शोर के बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेली है। फिल्म की इसी सफलता के बीच इसकी टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, निर्माता और कलाकारों ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर पहुंचकर उनसे बातचीत की। इस मुलाकात की तस्वीरें मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा की गईं।

बैठक के दौरान फिल्म से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा हुई और टीम ने फिल्म बनाने के अपने अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए। मुलाकात के दौरान बातचीत का प्रमुख विषय फिल्म में दिखाए गए नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक जीवन और नाथ संप्रदाय से जुड़े प्रसंग रहे। फिल्म में बाबा के जीवन और साधना को नाथ परंपरा से जुड़े संतों के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है।

दरअसल ‘हनुमान अंश’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। बॉलीवुड में भी इस फिल्म की गूंज अब शानदार तरीके से पहुंच चुकी है। धीमी शुरुआत करने वाली ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख की कमाई की थी। फिल्म की कमाई फिर धीरे-धीरे घटती जा रही थी। तब हर किसी को लगा था कि कमाई के मामले में यह कुछ कमाल नहीं कर पाएगी।

17वें दिन बदली कहानी, लाखों का कलेक्शन करोड़ों में बदला

लेकिन फिर हवाओं का रुख अचानक बदल गया। 17वें दिन से फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि उसकी आंधी में हर बड़ी फिल्म उड़ती चली गई। लाखों का कलेक्शन करोड़ों में बदल गया। 17वें दिन फिल्म ने 2.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। तब से अब तक फिल्म पर पैसों की बरसात हो रही है।

वही फिल्म में निम करौरी बाबा के किरदार में दिखाई दिए शोभिनव सत्या कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि फिल्म के लिए पहली पसंद वह कभी नहीं थे। अब एक और दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए एक्टर ने बताया कि गांव में शूटिंग के दौरान उन्हें वहां के लोग सच में बाबा समझने लगे थे। साथ ही उन्हें एक आध्यात्मिक गुरु के किरदार निभाने में डर भी लग रहा था। करीब 169 करोड़ कमा चुकी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए शोभिनव सत्या कभी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। वह फिल्म में डायरेक्शन के जरिए जुड़े हुए थे। उनका कहना है कि बाबा की कृपा से वह इस फिल्म में रातोंरात बतौर लीड एक्टर जुड़े और बाकी जो हुआ वह अपने आप में इतिहास बन गया।

पाकिस्तान में फिल्म को लेकर कितनी दिलचस्पी?

ऐसे में सवाल उठता है कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में ‘हनुमान अंश’ को लेकर कितनी दिलचस्पी है। पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों और बॉलीवुड की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। लोग बॉलीवुड फिल्मों को देखते और उनके बारे में सर्च भी करते हैं। खासकर ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि क्या ‘हनुमान अंश’ को लेकर भी पाकिस्तान में लोगों की दिलचस्पी देखने को मिली है? और क्या उस इलाके में भी इस फिल्म को सर्च किया गया, जहां नीम करौली बाबा के भक्त मौजूद हैं?

इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया। यानी Google Trends का। यह टूल बताता है कि Google पर किसी विषय के बारे में क्या सर्च किया जा रहा है और किन इलाकों से उसके बारे में सबसे ज्यादा सर्च आ रही है। हमने Google Trends पर ‘हनुमान अंश’ को लेकर पाकिस्तान में हाई सर्च का डेटा देखा। इसका जवाब काफी दिलचस्प सामने आया। सबसे पहले बात करते हैं कि पाकिस्तान के किन इलाकों में ‘हनुमान अंश’ को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

बलूचिस्तान सबसे आगे, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा भी पीछे नहीं

फिल्म के रिलीज होने के बाद सबसे ज्यादा सर्च बलूचिस्तान से देखने को मिली। इसके बाद सिंध और तीसरे नंबर पर खैबर पख्तूनख्वा रहा। इनमें सिंध खास तौर पर दिलचस्प है, क्योंकि यहां पाकिस्तान की बड़ी हिंदू आबादी रहती है।

यही वजह है कि सिंध से ‘हनुमान अंश’ को लेकर हुई सर्च को अलग नजरिए से भी देखा जा सकता है। चुकी फिल्म नीम करौली बाबा और हनुमान भक्ति से जुड़ी है। ऐसे में संभव है कि नीम करौली बाबा और हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के बीच भारत में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर जिज्ञासा पैदा हुई हो। अब अगर ‘हनुमान अंश’ को लेकर की गई सर्च के विषयों पर नजर डालें, तो पिछले एक महीने में इसमें भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। लोगों ने फिल्म के बारे में जानने के साथ-साथ यह भी तलाशा कि इसे कहां और कैसे देखा जा सकता है।

फिल्म को लेकर सर्च बढ़ी, लेकिन वजह को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं

यहां एक और दिलचस्प पहलू सामने आता है। पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को आधिकारिक रिलीज और उपलब्धता से जुड़ी कई पाबंदियों का सामना करना पड़ता रहा है। इसके बावजूद ऑनलाइन पाइरेटेड कंटेंट तक पहुंचने का चलन मौजूद है। ऐसे में यह भी संभव है कि कुछ लोग ‘हनुमान अंश’ को देखने के तरीके या उसकी उपलब्धता के बारे में इसी वजह से सर्च कर रहे हों।

हालांकि, Google Trends के डेटा से यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि इन सर्च के पीछे यही वजह थी। इसलिए पाकिस्तान में फिल्म को लेकर हुई सर्च को किसी एक कारण से जोड़कर देखना सही नहीं होगा। सर्च डेटा लोगों की ऑनलाइन दिलचस्पी का संकेत देता है, लेकिन यह अपने आप में यह साबित नहीं करता कि लोगों ने फिल्म देखी भी है या उसकी लोकप्रियता के पीछे निश्चित रूप से कोई एक कारण है।

भारत के बाहर भी जिज्ञासा जगाने में कामयाब रही फिल्म

कुल मिलाकर, महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ का पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में सर्च होना बताता है कि फिल्म ने भारत से बाहर भी लोगों की जिज्ञासा जगाई है। खासकर बलूचिस्तान, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा से आई सर्च इस फिल्म की ऑनलाइन पहुंच की एक दिलचस्प तस्वीर पेश करती है।स्तान से देखने को मिली। इसके बाद सिंध और तीसरे नंबर पर खैबर पख्तूनख्वा रहा। इनमें सिंध खास तौर पर दिलचस्प है, क्योंकि यहां पाकिस्तान की बड़ी हिंदू आबादी रहती है।

यही वजह है कि सिंध से ‘हनुमान अंश’ को लेकर हुई सर्च को अलग नजरिए से भी देखा जा सकता है। चुकी फिल्म नीम करौली बाबा और हनुमान भक्ति से जुड़ी है। ऐसे में संभव है कि नीम करौली बाबा और हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के बीच भारत में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर जिज्ञासा पैदा हुई हो। अब अगर ‘हनुमान अंश’ को लेकर की गई सर्च के विषयों पर नजर डालें, तो पिछले एक महीने में इसमें भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। लोगों ने फिल्म के बारे में जानने के साथ-साथ यह भी तलाशा कि इसे कहां और कैसे देखा जा सकता है।

फिल्म को लेकर सर्च बढ़ी, लेकिन वजह को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं

यहां एक और दिलचस्प पहलू सामने आता है। पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को आधिकारिक रिलीज और उपलब्धता से जुड़ी कई पाबंदियों का सामना करना पड़ता रहा है। इसके बावजूद ऑनलाइन पाइरेटेड कंटेंट तक पहुंचने का चलन मौजूद है। ऐसे में यह भी संभव है कि कुछ लोग ‘हनुमान अंश’ को देखने के तरीके या उसकी उपलब्धता के बारे में इसी वजह से सर्च कर रहे हों।

हालांकि, Google Trends के डेटा से यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि इन सर्च के पीछे यही वजह थी। इसलिए पाकिस्तान में फिल्म को लेकर हुई सर्च को किसी एक कारण से जोड़कर देखना सही नहीं होगा। सर्च डेटा लोगों की ऑनलाइन दिलचस्पी का संकेत देता है, लेकिन यह अपने आप में यह साबित नहीं करता कि लोगों ने फिल्म देखी भी है या उसकी लोकप्रियता के पीछे निश्चित रूप से कोई एक कारण है।

भारत के बाहर भी जिज्ञासा जगाने में कामयाब रही फिल्म

कुल मिलाकर, महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ का पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में सर्च होना बताता है कि फिल्म ने भारत से बाहर भी लोगों की जिज्ञासा जगाई है। खासकर बलूचिस्तान, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा से आई सर्च इस फिल्म की ऑनलाइन पहुंच की एक दिलचस्प तस्वीर पेश करती है।