कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में 21-22 नवंबर को होगा दो दिवसीय चिंतन सत्र
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर सभी मंत्रियों और विभागों के कामकाज का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड तैयार करने जा रही है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री आगामी 21 और 22 नवंबर को राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में सभी कैबिनेट व राज्य मंत्रियों तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दो दिवसीय विशेष ‘चिंतन एवं मंथन सत्र’ आयोजित करेंगे।
इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रत्येक मंत्री को अपने-अपने विभाग की पिछले तीन वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन में आई चुनौतियों और आगामी दो वर्षों के लिए प्रस्तावित ठोस कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) देना होगा। इस महत्वपूर्ण कवायद से मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रियों की समीक्षा शासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी।
5 से 7 प्रमुख बिंदुओं में देना होगा ब्योरा, बनेगा आगामी दो साल का रोडमैप
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस दो दिवसीय मंथन सत्र का मुख्य उद्देश्य केवल अब तक किए गए कार्यों का ब्योरा लेना ही नहीं है, बल्कि सरकार के शेष दो वर्षों के कार्यकाल के लिए स्पष्ट प्राथमिकताओं और त्वरित विकास का रोडमैप तैयार करना भी है। इसके लिए सभी मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विभागों के प्रमुख कार्यों और नवाचारों को पांच से सात प्रमुख बिंदुओं में संक्षिप्त और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की तैयारी करें।
इसके साथ ही मंत्रियों को यह भी स्पष्ट रूप से बताना होगा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के दौरान उन्हें किन प्रशासनिक, वित्तीय या नीतिगत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा ताकि उनका तत्काल समाधान किया जा सके। बहरहाल, मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रियों की समीक्षा से प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी में नई गति आएगी।


