खान सर पर युवती के गंभीर आरोप, सहेली से संबंध का भी दावा

  • August 26, 2026
  • 0
  • 2 Views
खान सर पर युवती के गंभीर आरोप और पटना पुलिस में शिकायत

खान सर पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप

खान सर… यानी फैजल खान… बिहार ही नहीं, देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले चर्चित शिक्षक के तौर पर जाने जाते हैं। लेकिन अब उनका नाम एक ऐसे विवाद में सामने आया है, जिसमें एक युवती ने सीधे अपनी जान को खतरा बताया है।

फैजल खान सर के बारे में बहुत सी गुप्त जानकारी हैं। यह बात फैजल खान भी जानते हैं। उनसे मेरी जान को खतरा है। इसलिए आज मैं मीडिया के सामने आई हूं… ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही युवती ने खान सर से जान का खतरा बताते हुए पटना के पीरबहोर थाने में आवेदन भी दिया है। इसके बाद खान सर पर युवती के गंभीर आरोप सामने आने से उनकी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।

महिला ने खान सर पर धमकी देने का लगाया आरोप

दरअसल पटना के मशहूर कोचिंग संचालक और शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। कुछ दिनों पहले रौशन आनंद को लेकर वे चर्चा में थे और अब खान सर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एक महिला ने पटना के पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि महिला यूपी की रहने वाली है। पीड़ित महिला मंगलवार को पटना में मीडिया के सामने पहुंची और पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी। उसने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से भी सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

सहेली से कथित संबंध की जानकारी होने का दावा

युवती ने आरोप लगाया कि खान सर उसकी महिला दोस्त से मिलते थे और दोनों के बीच कथित अवैध संबंधों की जानकारी उसे थी। युवती के मुताबिक, वह इस बारे में वर्ष 2017 से सब कुछ जानती है। पीड़ित युवती ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि खान सर उसे 2019 से ही परेशान करते आ रहे हैं। खान सर आए दिन धमकी देते हैं कि अगर किसी को बताया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। पीड़िता ने कहा कि खान सर के कहने पर सुल्तानगंज थाने की एक महिला पुलिसकर्मी भी उसे धमकी दी थी।

कमरे में कई घंटों तक रहने का लगाया आरोप

दरअसल पूरा मामला 2017 से 18 के बीच का है। महिला ने यह कहा कि खान उनकी एक दोस्त के कमरे पर आते थे, जो पटना में था। वे कई घंटों तक कमरे पर रहते थे। उसने कई बार इसका विरोध भी किया था।

महिला ने आरोप लगाया है कि खान सर पुलिस केस में फंसाने की कोशिश भी कर चुके हैं। उस दौरान महिला को सुल्तानगंज थाने की पुलिस ने बुलाया था। पीड़ित महिला का कहना है कि उसे खान सर के कथित संबंधों की जानकारी है और खान सर उसकी हत्या करवा सकते हैं। इसी को लेकर उसने पटना के पीरबहोर थाने में आवेदन दिया है। महिला ने यह भी दावा किया कि उसकी रूम पार्टनर और खान सर के बीच करीबी संबंध थे। कई बार खान सर और उसकी रूम पार्टनर कमरे के अंदर रहते थे और दरवाजा नहीं खोला जाता था। ऐसे मौकों पर उसे कई-कई घंटे कमरे के बाहर इंतजार करना पड़ता था। उस दौरान उसे कई ऐसी बातें पता चलीं, जिनकी वजह से अब वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

पुलिस ने शिकायत का लिया संज्ञान

गौरतलब है कि इससे पहले खान सर तब चर्चा में आए थे, जब कोचिंग संस्थान मारपीट मामले में खान सर को राहत मिली थी और अग्रिम जमानत मिली थी। वहीं इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में ले लिया है और मामले को दर्ज कर लिया है पीड़िता का बयान भी ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया युवती का बयान

इस पूरे मामले को लेकर टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसका बयान दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है। पटना के टाउन डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि पीरबहोर थाने में एक आवेदन दिया गया है, जिसमें एक लड़की ने फैजल खान उर्फ खान सर का नाम लेते हुए लिखा है कि उसके साथ घटना हो सकती है। उन्होंने बताया कि लड़की थाने पर नहीं आई थी। बाद में महिला अधिकारी द्वारा उससे संपर्क किया गया और बयान दर्ज किया गया है।

2017 में खान सर से मुलाकात का पुलिस के सामने जिक्र

लड़की का कहना है कि 2017 में जब वह इस क्षेत्र में रहती थी तो खान सर का क्लास चलता था। उस समय दो-तीन लड़कियों से इनकी दोस्ती थी। हालांकि 2018 के बाद खान सर या उस दोस्त से उनकी मुलाकात नहीं हुई है। फिलहाल टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसका बयान दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब पुलिस जांच से सामने आएगी मामले की सच्चाई

फिलहाल खान सर पर युवती के गंभीर आरोप सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है? क्या वाकई युवती को धमकियां दी गईं? क्या उसके पास खान सर से जुड़ी कोई ऐसी जानकारी है, जिसके सार्वजनिक होने का उसे डर है? और सबसे बड़ा सवाल—जिन कथित संबंधों का आरोप लगाया गया है, उनमें कितनी सच्चाई है? इन सभी सवालों का जवाब पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों से ही सामने आएगा।