इंडियन डेलिगेशन के पहुंचने से पहले Moscow एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, हवा में चक्कर लगाता रहा सांसदों वाला प्लेन

  • May 23, 2025
  • 0
  • 148 Views
Russia News

रूस के मॉस्को एयरपोर्ट पर यूक्रेन का बड़ा हमला हुआ है. इंडियन डेलिगेशन के पहुंचने से पहले ही मास्को एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक हुआ है. इसके कारण ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय डेलिगेशन को लेकर गया प्लेन में कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा. सांसद की टीम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

दरअसल, डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में सांसदों की एक टीम मॉस्को गई है. मॉस्को जा रहे ऑपरेशन सिंदूर के डेलिगेशन के विमान को गुरुवार को मॉस्को हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले के बाद चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा. भारतीय डेलिगेशन वाले विमान की लैंडिंग में घंटों की देरी हुई.

बताया जा रहा है कि मॉस्को एयरपोर्ट पर यह ड्रोन अटैक यूक्रेन ने ही किया था. यूक्रेन की ओर से किए गए इस ड्रोन हमले के कारण डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ानों को कई घंटों के लिए निलंबित कर दिया गया था. इसकी वजह से सांसद कनिमोझी वाले विमान को भी उतरने की अनुमति नहीं मिली और उसे हवा में ही चक्कर काटने पड़े.