फ्रांस दौरे पर डॉ. एस. जयशंकर, भारत-फ्रांस साझेदारी को नई दिशा

  • June 14, 2025
  • 0
  • 820 Views

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने फ्रांस की यात्रा के दौरान पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के आत्मरक्षा अधिकार का समर्थन करने के लिए फ्रांस को धन्यवाद दिया। उन्होंने फ्रांसीसी नेतृत्व के साथ व्यापक वार्ता की, जिसमें रक्षा, अंतरिक्ष और असैन्य परमाणु सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी। बैठक के दौरान दोनों देशों ने भारतीय उपमहाद्वीप की वर्तमान स्थिति और यूक्रेन संघर्ष जैसे प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। भारत और फ्रांस ने रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।