ROHIT SHARMA पर BCCI का बड़ा फैसला, AGARKAR की कुर्सी पर क्यों संकट?

  • September 1, 2026
  • 0
  • 2 Views
अजीत अगरकर और रोहित शर्मा से जुड़ी BCCI चयन समिति की खबर

अजीत अगरकर की चीफ सेलेक्टर की कुर्सी पर संकट?

क्या अजीत अगरकर की चीफ सेलेक्टर की कुर्सी जाने वाली है? क्या BCCI अगरकर के कार्यकाल को आगे बढ़ाने के बजाय किसी नए चेहरे को टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी की कमान सौंपने की तैयारी में है? बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की जड़ में है रोहित शर्मा से जुड़ा वो विवाद है जिसने BCCI और सेलेक्शन कमेटी के बीच मतभेद की चर्चाओं को हवा दे दी थी। भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर जल्द तस्वीर साफ हो सकती है. अगरकर का मौजूदा कार्यकाल सितंबर 2026 में खत्म होने जा रहा है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी (BCCI) जल्द ही उनके साथ बैठक करने वाला है। इसी मीटिंग में उनके आगे के कार्यकाल को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है।

BCCI अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाएगा या नहीं?

दरसल अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे या नहीं, इसपर बहुत जल्द BCCI बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. सितंबर में अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि BCCI उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाएगा या नहीं. बहुत जल्द BCCI के अधिकारी अगरकर के साथ बैठक करने वाले हैं।

दूसरी तरफ बताया जा रहा है की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बीच रिश्ते उतने अच्छे नहीं हैं। हाल में हुई इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर की आखिरी सीरीज मानी जा रही थी लेकिन बीसीसीआई सचिव ने आकर हिटमैन के हटने की खबरों को खारिज कर दिया था। यह बात चयन समिति को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। अब (BCCI) यह फैसला करेगा की उनको अजीत अगरकर के साथ आगे बढ़ना है या फिर उनकी जगह दूसरे मुख्य चयनकर्ता को लाया जाए। निर्णय आगामी मीटिंग में लिया जा सकता है। आने वाले कुछ दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी कि अगरकर इस पद पर बरकरार रहेंगे या बाहर हो जाएंगे।

BCCI की बैठक में अगरकर के भविष्य पर होगा फैसला

स्पोर्ट्स तक को मिली जानकारी के मुताबिक, BCCI अगरकर के साथ जल्द मुलाकात करेगी. इस बैठक में उनके भविष्य पर चर्चा होगी. फिलहाल जो संकेत मिल रहे हैं, उनके मुताबिक अगरकर की स्थिति पूरी तरह खराब नहीं है. बोर्ड उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने के पक्ष में नजर आ रहा है. हालांकि एक पेंच यहां भी है. फैसला सिर्फ BCCI की इच्छा से नहीं होगा. यह भी देखा जाएगा कि अगरकर खुद चीफ सेलेक्टर के तौर पर आगे काम करना चाहते हैं या नहीं. लिहाजा बैठक के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

रोहित शर्मा से जुड़े विवाद ने बढ़ाया तनाव

गौरतलब है की भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती थी, लेकिन इसके बाद उनको कप्तानी पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह शुभमन गिल को कप्तान चुना गया।

इसके बाद जब टीम इंडिया इंग्लैंड में तीन मैच की वनडे सीरीज खेलने गई थी तो लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित के रिटायरमेंट की अफवाहें उड़ने लगी थीं, लेकिन बाद में बीसीसीआई सचिव ने इन अफवाहों का खंडन किया। यह बात सेलेक्शन कमेटी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इस बयान के बाद अगरकर के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा था। हालांकि, इसके बावजूद बीसीसीआई अगरकर के साथ आगे जाना चाहती है। माना जा रहा है की अगर मीटिंग में सब ठीक रहता है तो फैसला चीफ सेलेक्टर के पक्ष में जा सकता है।

2027 वर्ल्ड कप से पहले BCCI नहीं करना चाहती बड़ा बदलाव

दरसल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अब सिर्फ एक साल का समय शेष बचा है। ऐसे में बीसीसीआई भी चयन समिति में फिलहाल बदलाव करना नहीं चाहती है, लेकिन अंतिम फैसला बैठक के बाद ही लिया जाएगा।

बता दें कि, अगरकर को साल 2023 में टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया था। इसके बाद भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता तो साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती। इसके बाद साल 2026 में भारत ने एक और टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा किया। अब तक टीम इंडिया अगरकर के कार्यकाल के दौरान तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में साधारण प्रदर्शन किया है। वही, अगरकर के कार्यकाल में कई विवाद भी देखने को मिले, जिसमें रोहित-सूर्या को कप्तानी से हटाने का भी है, जिनको आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

भारतीय क्रिकेट में अगरकर के कार्यकाल में बड़ा बदलाव

दरसल अगरकर के कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट की एक पूरी पीढ़ी में बदलाव की शुरुआत हुई. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गजों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया. इसके बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन जैसे बड़े नाम टेस्ट क्रिकेट से भी दूर हो गए. यानी अगरकर के चीफ सेलेक्टर रहते भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट में कई बड़े बदलाव हुए. टी20 फॉर्मेट में कप्तानी भी रोहित शर्मा से सूर्यकुमार यादव को सफलतापूर्वक ट्रांसफर हुई. इसके बाद अब श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं टेस्ट और वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी के तौर पर शुभमन गिल को तैयार किया गया. उन्हें दोनों फॉर्मेट में टीम की कमान सौंपी गई।

2027 वर्ल्ड कप से पहले BCCI के सामने बड़ा सवाल

यही वजह है कि अगरकर का अगला फैसला सिर्फ एक चीफ सेलेक्टर के कार्यकाल का मामला नहीं होगा. 2027 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम में बदलाव के इस दौर को आगे कैसे बढ़ाया जाए, BCCI के लिए यह भी बड़ा सवाल होगा। फिलहाल गेंद BCCI और अजीत अगरकर के पाले में है. दोनों के बीच होने वाली बैठक के बाद ही तय होगा कि अगरकर की चयन समिति में पारी आगे जारी रहेगी या सितंबर 2026 के साथ उनका कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा।