जमुई कांड के बाद समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ क्या हुआ? शर्मसार बिहार

  • September 24, 2026
  • 0
  • 11 Views
समस्तीपुर कांड में नाबालिग लड़की से बदसलूकी और पुलिस कार्रवाई

जमुई के बाद समस्तीपुर से सामने आया परेशान करने वाला मामला

बिहार के जमुई की घटना का दर्द अभी लोगों के ज़हन से मिटा भी नहीं था कि अब समस्तीपुर से एक और परेशान करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ मनचलों ने एक युवती के साथ बदसलूकी और उत्पीड़न की कोशिश की। जमुई के बाद अब बिहार के सम्सतीपुर में एक लड़की के साथ दिनदहाड़े बेशर्मी और हैवानियत की सारी सीमाएं लांघ दी गई हैं। इस शर्मनाक कांड का वीडियो भी काफी सन्न कर देने वाला है। जमुई कांड को लेकर पहले से ही पूरा देश उबल रहा था और अब समस्तीपुर से सामने आए वीडियो ने महिलाओं की सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं।

इस वीडियो में हैवान एक तरफ लड़की पर जुल्म की इंतहा पार कर रहे हैं तो वहीं वो राक्षसी हंसी हंसकर महिला सुरक्षा के दावों की खिल्ली भी उड़ा रहे हैं। लेकिन यह लड़की इस वीडियो में हैवानों का सामना करती भी नजर आ रही है। गुस्से में लड़की इन हैवानों से बचने के लिए यहां तक कहती है कि ‘भाई को बुलाती हूं..’ हालांकि, लड़की की इस बात का इन हवसियों पर कोई असर नहीं होता है और वो लड़की से कहते हैं कि वो अपने भाई को बुलाए। समस्तीपुर कांड का यह वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आया है।

अकेली लड़की ने भीड़ के बीच किया विरोध

दरिंदगी के इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि यह लड़की अकेले ही हवसी भीड़ से भिड़ गई है। जमुई जैसे कांड की तरह ही यह हवसी यहां लड़की को गलत तरीके से छू रहे हैं और बदसलूकी कर रहे हैं लेकिन लड़की भी लगातार उनका विरोध कर रही है। वीडियो में दिख रहा है की कुछ लड़के इस लड़की के पीछे-पीछे चल रहे हैं और लड़की लगातार उनका विरोध कर रही है। वही वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि भीड़ में कई सारे लोग हैं। कुछ मोबाइल तो कुछ हंस रहे हैं। अकेली लड़की इन सब से के बीच घिरी हुई है। लड़को ने उसके साथ बैड टच भी किया।

देर शाम घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वही मामले का वीडियो और शिकायत सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

समस्तीपुर में करीब एक हफ्ते पहले हुई थी घटना

दरसल बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. यह घटना करीब एक हफ्ते पहले की बताई जा रही है, जो कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित एक बांध के पास हुई थी। वीडियो वायरल होते ही समस्तीपुर पुलिस हरकत में आ गई और मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी. जांच में घटनास्थल की पहचान होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिर्फ छह घंटे के भीतर सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़का और लड़की बाइक से बांध पर पहुंचे थे और वहां आपस में बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें घेर लिया. लड़के के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद वह मौके से भाग निकला. लड़के के जाने के बाद आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया।

वायरल वीडियो में लड़की लगातार करती रही विरोध

वायरल वीडियो में लड़की लगातार इसका विरोध करती दिख रही है, लेकिन आरोपी नहीं माने. आरोप है कि युवकों ने लड़की से बार-बार उसका पता पूछा और जब उसने अपने साथ आए युवक को भाई बताया, तब भी उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिख रही पीड़िता प्रथम दृष्टया नाबालिग लगती है. इस आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में कर्पूरीग्राम थाने में कांड संख्या 117/26 दर्ज किया है. सदर डीएसपी दुर्गेश दीपक और एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में गिरफ्तार चारों आरोपी राहुल कुमार, अवधेश पासवान, विकास कुमार और रामबाबू सहनी है जो सभी जगतसिंहपुर और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं।

चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की आगे की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अब इस घटना की तुलना कई लोग हाल के जमुई कांड से कर रहे हैं, जिसने पूरे राज्य को झकझोर दिया था। हालांकि दोनों मामलों के तथ्य अलग-अलग हैं, लेकिन लगातार ऐसी घटनाओं के सामने आने से यह सवाल ज़रूर उठ रहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को और प्रभावी कैसे बनाया जाए।

वही स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, संवेदनशील इलाकों में निगरानी तेज़ हो और ऐसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई लगातार जारी रहे, ताकि कानून का डर बना रहे। फिलहाल समस्तीपुर कांड में चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और जांच जारी है। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।

पीड़िता की पहचान उजागर न करने की पुलिस की अपील

वही इस पूरे मामले में समस्तीपुर पुलिस ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से खास अपील भी की है. पुलिस ने साफ कहा है कि पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला या उसे मानसिक और सामाजिक नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी पोस्ट या कंटेंट शेयर न करें। पुलिस ने यह भी याद दिलाया कि ऐसा कंटेंट शेयर करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए सभी लोग सावधानी बरतें।