तेज प्रताप यादव पर मोनिका मनी का बड़ा आरोप, दिल्ली होटल में क्या हुआ?

  • September 2, 2026
  • 0
  • 2 Views
तेज प्रताप यादव पर मोनिका मनी के दिल्ली होटल को लेकर आरोप

तेज प्रताप यादव पर मोनिका मनी ने लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में चप्पल कांड को लेकर बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह और तेज प्रताप यादव के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब एक महिला के दावे ने मामले को नया मोड़ दें दिया है. इस महिला ने एक न्यूज चैनल को दिए वीडियो इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं. इनका दावा है कि दिल्ली के एक होटल में तेज प्रताप यादव अपने एक दोस्त के साथ जबरन उनके कमरे में घुस आए थे. उन्होंने इसके आगे की कहानी भी बताई जो बेहद ही सनसनीखेज है।

दरअसल बिहार की सियासत में एक बार फिर तेज प्रताप यादव सुर्खियों में हैं…लेकिन इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि एक महिला के लगाए गए गंभीर आरोप हैं। मिसेज इंडिया 2017 की सेकंड रनर-अप रह चुकीं मोनिका मनी ने दावा किया है कि तेज प्रताप यादव अपने एक दोस्त के साथ उनके होटल के कमरे में घुस आए थे… मोनिका के मुताबिक, दोनों ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जब उन्होंने होटल मैनेजमेंट को शिकायत करने की बात कही, तो दोनों वहां से चले गए। तो सवाल उठता है की आखिर कौन हैं मोनिका मनी? तेज प्रताप से उनका क्या कनेक्शन रहा है? और होटल के कमरे में कथित तौर पर क्या हुआ था?

दिल्ली होटल के कथित चप्पल कांड के बीच नया विवाद

दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल के कथित ‘चप्पल कांड’ और मानहानि के विवाद के बीच लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, तेज प्रताप यादव पर मोनिका मनी नामक महिला ने दिल्ली के एक होटल के कमरे में जबरन घुसने और गलत बर्ताव करने का गंभीर आरोप लगाया है. मोनिका मनी ने एक निजी चॅनेल को दिए गए इंटरव्यू में दावा किया है कि तेज प्रताप यादव और उनके दोस्त जबरन उनके कमरे में घुसे थे और गलत बर्ताव किया था. मोनिका के मुताबिक, उन्होंने दोनों से कमरे से बाहर जाने को कहा था और ऐसा नहीं करने पर होटल मैनेजर को बुलाकर शिकायत करने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें-  दिल्ली होटल चप्पल कांड: संजय सिंह ने तेजप्रताप की तीन शादियों पर साधा निशाना

अपने इंटरव्यू में मोनिका मनी ने कहा कि उस समय पहले से दिल्ली में थीं. उनका दावा है कि तेज प्रताप यादव ने उन्हें फोन कर एक पार्टी में बुलाया था. उसी दौरान तेजस्वी यादव के बेटे के जन्मदिन से जुड़ा एक कार्यक्रम भी था। मोनिका के अनुसार उस समय तेज प्रताप यादव ‘भोजपुरिया बवाल’ नाम के टीवी कार्यक्रम से जुड़े हुए थे और इसी दौरान उनकी मुलाकात तेज प्रताप यादव के एक दोस्त से हुई. उनके मुताबिक वह दोस्त भी कार्यक्रम से जुड़ा हुआ था. मोनिका का यह भी दावा है कि उन्हें एक्टिंग में काम दिलाने का भरोसा दिया गया था।

मोनिका मनी का दावा, एक्टिंग में काम का दिया गया था भरोसा

मोनिका के अनुसार तेज प्रताप और उनके दोस्त की ओर से उन्हें साथ काम करने का प्रस्ताव दिया गया था. उनका दावा है कि उनसे कहा गया था कि अगर वह उनके साथ काम करेंगी तो मुंबई में भी काम करने का मौका मिल सकता है. मोनिका ने बताया कि उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया. उनके मुताबिक यह बात इंकार करने के बाद तेजप्रताप और उनके दोस्त दोनों नाराज हो गए. इसके बाद तेज प्रताप यादव अपने दोस्त के साथ उनके होटल के कमरे में घुसने लगे. मोनिका का दावा है कि उस दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया। हालांकि, मोनिका की ओर से लगाए गए इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और न ही तेज प्रताप यादव की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

कौन हैं मोनिका मनी?

दरसल मोनिका मनी मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने मिसेज बिहार का खिताब जीतने के बाद 2017 में मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप बनकर मुजफ्फरपुर जिले और बिहार का नाम रोशन किया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वालीं मोनिका मनी तीन बच्चों की मां हैं। पिछले कुछ वर्षों से वह शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सामाजिक रूप से सक्रिय हैं। मोनिका मनी को जनशक्ति जनता दल पार्टी में पहली बार तेज प्रताप यादव के आवास पर देखा गया था। मौका था मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का। तेज प्रताप यादव ने अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था। इसमें लालू यादव- डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, चेतन आनंद सहित कई नेता नजर आए थे। लेकिन सबकी नजर मोनिका मनी पर थी। उस दौरान मोनिका मनी की तेज प्रताप के साथ मंच की तस्वीर की काफी चर्चा हुई थी।

तेज प्रताप की पार्टी से जुड़ने का मिला था ऑफर

तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में जब मीडिया ने मोनिका मनी से सवाल किया था तब उन्होंने कहा था कि उन्हें तेज प्रताप की पार्टी से जुड़ने का ऑफर मिला है। हालांकि, इससे पहले उनका झुकाव नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की ओर भी रहा था। यानी एक तरफ वह ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बना रही थीं, तो दूसरी तरफ सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ती चली गई. बाद में उनकी राजनीतिक सक्रियता भी सामने आई। जानकारी के मुताबिक अब मोनिका मनी शादीशुदा है और वर्तमान में उनके पटना में पति और बच्चों के साथ रहने की जानकारी मिली है. दरअसल, मोनिका तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल से जुड़ी थीं और यही राजनीतिक कनेक्शन अब उनके ताजा आरोपों को और चर्चा में ला रहा है।

चप्पल कांड के बाद मोनिका मनी के आरोपों से बढ़ा विवाद

गौरतलब है की दिल्ली के फाइव स्टार होटल में चप्पल कांड को लेकर हुए विवाद के बाद तेज प्रताप यादव और बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह के बीच बयानबाजी पहले ही राजनीतिक चर्चा का विषय बनी हुई है. अब मोनिका मनी के आरोप सामने आने से विवाद का दायरा और बढ़ गया है. मोनिका का कहना है कि उन्हें इस राजनीतिक विवाद में बेवजह घसीटा जा रहा है। वहीं, उनके बयान ने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। फिलहाल पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यही है कि मोनिका के आरोपों पर तेज प्रताप यादवः क्या जवाब देते है और क्या इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत या कानूनी कार्रवाई भी होती है?

FAQ

तेज प्रताप यादव पर मोनिका मनी ने क्या आरोप लगाए हैं?

मोनिका मनी ने दावा किया है कि तेज प्रताप यादव अपने एक दोस्त के साथ दिल्ली के एक होटल में उनके कमरे में जबरन घुस आए थे और कथित तौर पर उनके साथ गलत बर्ताव किया था।

क्या मोनिका मनी के आरोपों की पुष्टि हुई है?

नहीं। मोनिका मनी की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और लेख के अनुसार तेज प्रताप यादव की ओर से भी इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मोनिका मनी का तेज प्रताप यादव से क्या राजनीतिक कनेक्शन है?

मोनिका मनी तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल से जुड़ी थीं और उन्हें तेज प्रताप यादव के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में भी देखा गया था।