खतरनाक बीमारी से हुआ मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, 73 सोल के उम्र में सैन फ्रांसिस्को में निधन

  • December 16, 2024
  • 0
  • 28 Views

मशहूर तबला वादक और पाच बार ग्रैमी अवार्ड के विजेता उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है । जानकारी के मुताबिक, उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हुई है। इस बात की जानकारी उनके परिवार ने दी है। 73 साल के हुसैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस की वजह से उनका निधन हो गया।

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से हुआ निधन

बता दें कि, सोमवार की सुबह उनके परिवार ने आधिकारिक बयान में पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि, ‘दुनिया के सबसे उत्कृष्ट संगीतकारों में से एक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में सैन फ्रांसिस्को में इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से निधन हो गया है।’ परिवार ने कहा, ‘वह अपने पीछे एक असाधारण विरासत छोड़ गए हैं, जिसे विश्व भर के असंख्य संगीत प्रेमी संजोकर रखेंगे, जिसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक रहेगा।’

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (IPF) क्या है?

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। जिसमें सांस लेते सलय ऑक्सीजन हमारे फेफड़ों में छोटी-छोटी हवा की थैलियों से होते हुए खून में जाता है,और फिर यहां से शरीर के सभी अंगों को मिलता है। लेकिन आईपीएफ होने पर फेफड़ों के भीतर निशान ऊतक बढ़ने लगते हैं। जिससे सांस लेने में मुश्किल होने लगता है। जो कि,बढ़ती उम्र के साथ ये समस्या और भी खराब होने लगती है। इससे फेफड़ों के जरिए खून में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। जिससे शरीर के दूसरे अंग ठीक से काम नहीं कर पाते हैं।

नेताओं ने जताया दुख

जाकिर हुसैन के निधन के बाद, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पोस्ट किया,’महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उनका निधन संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और फैंस के साथ हैं। उस्ताद जाकिर हुसैन जी अपनी कला की ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेगी।’ असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने भी X पर दुख जताया। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया।

Also Read: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में करवाया भर्ती