
विशाखापत्तनम | योग दिवस 2025:
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशाखापत्तनम ने एक अनोखा इतिहास रचते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया। आरके बीच से भोगापुरम तक फैले 28 किमी लंबे योग सत्र में 3.01 लाख से अधिक लोगों ने भाग लेकर एक नया वैश्विक रिकॉर्ड बनाया।
इससे पहले यह रिकॉर्ड 2023 में सूरत द्वारा 1.47 लाख प्रतिभागियों के साथ बनाया गया था।
📸 कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामूहिक योग प्रदर्शन।
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर और अन्य गणमान्य लोग रहे उपस्थित।
- पूर्वी नौसेना कमान के 11,000 से अधिक नौसैनिकों और उनके परिवारों की भागीदारी।
- 326 समर्पित योग मंडल और 607 शहरी सचिवालयों के सहयोग से सटीक आयोजन।
- 22,122 आदिवासी छात्रों द्वारा एक साथ सूर्य नमस्कार का एक अलग रिकॉर्ड भी बना।
🌍 “योगांध्र” अभियान की सफलता:
एक महीने तक चले “योगांध्र” अभियान ने 2.17 करोड़ लोगों तक पहुँच बनाकर योग को जन-जन तक पहुंचाया।
यह अभियान राज्य के आदिवासी, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य और एकता का प्रतीक बन गया।
🏅 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता:
कार्यक्रम के बाद, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने राज्य के मंत्री नारा लोकेश और सत्य कुमार को प्रमाणपत्र सौंपे। मंत्री लोकेश ने इस रिकॉर्ड को पीएम मोदी को समर्पित उपहार बताया और कहा कि यह योग के प्रति देश की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।