उपचुनाव नतीजे 2025: केरल में कांग्रेस की बड़ी जीत, पंजाब-गुजरात में ‘आप’ और बंगाल में TMC ने दिखाया दम

  • June 23, 2025
  • 0
  • 471 Views

By-Election Results 2025:
देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं। इनमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है।


केरल के नीलांबूर में कांग्रेस का परचम

नीलांबूर सीट पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन के उम्मीदवार आर्यादन शौकत ने LDF के एम. स्वराज को 11,432 वोटों से हराया।

  • UDF (शौकत): 76,493 वोट
  • LDF (स्वराज): 65,061 वोट
  • निर्दलीय (PV अनवर): 19,946 वोट
  • BJP (मोहन जॉर्ज): 8,706 वोट

यह सीट दस उम्मीदवारों के बीच थी, जहां 75.27% मतदान हुआ। इस नतीजे ने एलडीएफ सरकार के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।


पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर ‘आप’ की वापसी

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम सीट पर फिर से जीत दर्ज की है।

  • AAP (संजीव अरोड़ा): 35,179 वोट
  • कांग्रेस (भारत भूषण आशु): 24,542 वोट
  • BJP (जीवन गुप्ता): 20,323 वोट
  • SAD (परोपकार घुम्मण): 8,203 वोट

इस सीट पर जीत के बाद लुधियाना में AAP कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। अरोड़ा की जीत को राज्यसभा की संभावित रणनीति से भी जोड़ा जा रहा है।


गुजरात: AAP ने विसावदर, BJP ने कडी सीट पर मारी बाजी

गुजरात की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में AAP और BJP ने एक-एक सीट जीती:

  • विसावदर (AAP – गोपाल इटालिया): 75,942 वोट | जीत का अंतर: 17,554
  • कडी (BJP – राजेंद्र चावड़ा): 99,742 वोट | जीत का अंतर: 39,452

वोटिंग 19 जून को हुई थी, जिसमें कडी में 57.90% और विसावदर में 56.89% मतदान हुआ।


पश्चिम बंगाल: कालीगंज सीट पर TMC की बड़ी जीत

TMC की अलीफा अहमद ने बीजेपी के आशीष घोष को 50,049 वोटों के भारी अंतर से हराया।
यह सीट अलीफा के पिता नसीरुद्दीन अहमद के निधन के बाद खाली हुई थी। जीत पर ममता बनर्जी ने जनता को धन्यवाद देते हुए इसे “मां, माटी, मानुष” को समर्पित किया।