संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा कपूर ने तोड़ी चुप्पी, भावुक पोस्ट में फैंस का जताया शुक्रिया

  • June 26, 2025
  • 0
  • 19 Views

करिश्मा कपूर ने अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सीधा, भावुक और विनम्र मैसेज शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करिश्मा ने लिखा –

आप सभी का शुक्रिया विशेज और सपोर्ट के लिए।

ये पोस्ट बेहद कम शब्दों में बहुत कुछ कह गया। संजय कपूर के निधन और करिश्मा के बर्थडे (25 जून) के बीच का फासला बहुत कम था। ऐसे में यह पोस्ट उन दोनों घटनाओं से जुड़े जज़्बातों को एक साथ बयां करता नजर आया।

करिश्मा न सिर्फ अपने दोनों बच्चों के साथ संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं, बल्कि प्रेयर मीट में भी वह मौजूद रहीं। इस मुश्किल वक्त में करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी उनका साथ नहीं छोड़ा और उनके साथ प्रार्थना सभा में देखे गए।

फैंस और इंडस्ट्री के कई लोग करिश्मा की इस गरिमापूर्ण प्रतिक्रिया की सराहना कर रहे हैं।