जोधपुर में नौ साल की बच्ची से अश्लील हरकत, लोगों ने जमकर की पिटाई, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

  • June 2, 2025
  • 0
  • 123 Views
Rajasthan Police

Jodhpur Crime News: राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में बदमाशों और मनचलों के हौसले लगातार बंद होते जा रहे हैं. इस बीच कुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र से अधेड़ उम्र के युवक द्वारा नौ वर्षीय मासूम का पेंट उतार कर प्राईवेट पार्ट दिखाने का मामला सामने आया है. पेंट उतार कर प्राईवेट पार्ट दिखाकर ईशारे करते हुए युवक को कॉलानी के लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की.

जब कॉलोनी के लोगों ने युवक की पिटाई की तो उसने अपना नाम बाबूलाल माली बताया, लेकिन जब मौके पर मौजूद लोगों ने उसके बताए स्थान पर जानकारी जुटाई तो झूठा निकाला. इसके बाद लोगों ने फिर उसे जमकर पिटाई की. उसके बाद उसे कुड़ी थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज

आरोपी युवक की पहचान बाईजी का तालाब निवासी यासीन खान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक इलेक्ट्रिशियन का काम करता है. कुड़ी पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि हमीर सिंह ने पीड़ित नाबालिग के परिजन की शिकायत पर पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गाय को रोटी देने घर से बाहर निकली थी बच्ची

कुड़ी थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता ने थाने में पेश होकर बताया कि उसकी 9 वर्षीय बेटी गाय को रोटी देने के लिए घर के बाहर निकली थी. उसके घर के सामने एक व्यक्ति खड़े होकर अपनी पेंट उतारी और उसकी बेटी के सामने अपने प्राइवेट अंग निकाल कर अश्लील ईशारे करने लगा. इस दौरान गली में खड़े कुछ लोगों ने देखा और उन्होंने शोर मचाया, तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया.