तमिलनाडु बस हादसा: तमिलनाडु में 30 फीट नीचे नदी में गिरी बस, 20 से ज्यादा यात्री फंसे; 17 घायल

  • September 14, 2026
  • 0
  • 4 Views
तमिलनाडु के तेनकासी में 30 फीट नीचे नदी में गिरी सरकारी बस और बचाव अभियान की घटना

तमिलनाडु के तेनकासी जिले में रविवार को बड़ा बस हादसा हुआ। तेनकासी-तिरुनेलवेली रूट पर चल रही सरकारी बस वेत्ताइकरनकुलम के पास अछुथा कन्नी नदी में पलटकर गिर गई। बस में 32 यात्री सवार थे और 20 से ज्यादा के अंदर फंसे होने की आशंका है। हादसे में 17 यात्री घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, बस सड़क से करीब 30 फीट नीचे नदी में गिरी। सूचना मिलते ही फायर एंड रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायल बस ड्राइवर शिवशक्ति को तिरुनेलवेली के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य घायलों को तेनकासी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तमिलनाडु बस हादसा के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।