ट्रेन का सफर होगा महंगा: 1 जुलाई से किराये में बढ़ोतरी, AC और लंबी दूरी के यात्री प्रभावित

  • June 24, 2025
  • 0
  • 818 Views

नई दिल्ली | रेलवे अपडेट:
अगर आप ट्रेन से लंबी दूरी तय करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ज़रूरी है। भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से यात्री किराये में बदलाव करने जा रही है। इसका सीधा असर एसी क्लास और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

हालांकि, लोकल (सबअर्बन) ट्रेनों और मासिक पास (MST) यात्रियों को राहत दी गई है। उनका किराया पहले जैसा ही रहेगा।


क्या बदलेगा किराये में?

  • साधारण सेकंड क्लास (500 किमी तक): कोई बदलाव नहीं।
  • 500 किमी से अधिक दूरी पर: 0.5 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी।
  • मेल/एक्सप्रेस (गैर-एसी): 1 पैसा प्रति किमी बढ़ेगा।
  • AC कोच: 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी।
  • मासिक सीजन टिकट (MST): पुराने किराये पर ही मिलेगा।

रेलवे सूत्रों का कहना है कि यह फैसला यात्रियों पर कम से कम भार डालते हुए सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से लिया गया है।


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

हाल ही में संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया था कि,

“किराया तय करने की प्रक्रिया में यात्रा की लागत, यात्रियों की वहन क्षमता, अन्य यातायात विकल्पों से प्रतिस्पर्धा और सामाजिक-आर्थिक कारक शामिल होते हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि वंदे भारत सहित सभी ट्रेन सेवाओं का किराया उनकी सुविधाओं के हिसाब से तय किया जाता है और किराया पुनर्मूल्यांकन एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।


क्या यह किराया हर किसी पर लागू होगा?

नहीं।

  • लोकल या सबअर्बन ट्रेनों से सफर करने वालों पर कोई असर नहीं।
  • मासिक सीजन टिकट (MST) पहले की दरों पर ही जारी रहेगा।
  • सामान्य दूरी तक की यात्रा (500 किमी तक) पर बदलाव नहीं।