
ईरान-इज़राइल संघर्ष के बीच भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत, ईरान में फंसे भारतीयों की वापसी का क्रम जारी है। इसी अभियान के तहत, शुक्रवार तड़के एक विशेष निकासी विमान तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से 290 भारतीय नागरिकों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा।
इस उड़ान के साथ ही, ईरान से अब तक कुल 517 भारतीयों की सुरक्षित वापसी हो चुकी है।
भारत सरकार ने ईरान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह विशेष अभियान शुरू किया है। भारतीय दूतावास, तेहरान स्थानीय भारतीय नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित करने में सहायता कर रहा है और निकासी की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से अंजाम दे रहा है।
📞 आपातकालीन संपर्क नंबर और सहायता केंद्र:
भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे लगातार संपर्क में रहें:
तेहरान आपातकालीन हेल्पलाइन:
- 📞 +98 9128109115, +98 9128109109
- 📱 व्हाट्सएप: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709
- 📧 ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in
बंदर अब्बास: +98 9177699036
ज़ाहेदान: +98 9396356649
नई दिल्ली 24×7 नियंत्रण कक्ष (MEA):
- 📞 +91-11-23012113, 23014104, 23017905
- ☎ टोल-फ्री: 1800118797
- 📱 व्हाट्सएप: +91 9968291988
- 📧 ईमेल: situationroom@mea.gov.in