Imran Khan की रिहाई पर PTI का बड़ा ऐलान, Bushra Bibi की एंट्री

  • August 17, 2026
  • 0
  • 7 Views
इमरान खान की रिहाई को लेकर PTI के इस्लामाबाद मार्च का ऐलान

Imran Khan की रिहाई को लेकर PTI ने 27 सितंबर को Islamabad March का ऐलान किया है। जानिए इमरान की हेल्थ रिपोर्ट, PTI की मांगें और सोहैल अफरीदी का बड़ा दावा।

Imran Khan की रिहाई को लेकर PTI का बड़ा ऐलान

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने सरकार के खिलाफ एक बार फिर सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने पेशावर में पार्टी की बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इमरान खान को न्याय नहीं मिला, तो 27 सितंबर को PTI समर्थक इस्लामाबाद की ओर मार्च करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वे 30 मिनट में इमरान खान को जेल से बाहर निकाल सकते हैं। सोहैल अफरीदी ने कहा कि PTI की पहली मांग है कि इमरान खान और उनकी पत्नी के खिलाफ चल रहे मामलों की सुनवाई तय की जाए और अदालतें मेरिट के आधार पर फैसला करें। पार्टी की दूसरी बड़ी मांग है कि इमरान खान से उनकी कानूनी टीम, डॉक्टरों, रिश्तेदारों और पार्टी नेताओं की मुलाकात फिर से शुरू कराई जाए।

इमरान खान की हेल्थ रिपोर्ट में तनाव और BP का जिक्र

दरअसल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाहों के बीच उनकी हेल्थ रिपोर्ट आई है। एक समय इमरान खान की दिल की धड़कन काफी नीचे चली गई थी और ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था। 74 वर्ष के इमरान खान लंबे समय से पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 1 अगस्त को इमरान खान का ब्लड प्रेशर 140/100 दर्ज किया गया था, जबकि उनकी पल्स रेट मात्र 50 थी। ये सामान्य पल्स रेट से काफी कम है। बताया जाता है कि उन्होंने डॉक्टरों से कहा कि उनके मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की वजह जेल प्रशासन द्वारा उन्हें अपनी पत्नी और परिवार के दूसरे सदस्यों से न मिलने देना है। इस वजह से उन्हें लगातार एंग्जायटी हो रही है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के मेडिकल रिपोर्ट में मानसिक तनाव, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव और परिवार से मिलने पर पाबंदियों का जिक्र है। डॉक्टरों ने ज्यादा से ज्यादा मुलाकातों, पढ़ने के लिए किताबें और मेडिकल देखभाल की सलाह दी है। वहीं इमरान खान ने यह भी शिकायत की कि उन्हें जेल में अखबार पढ़ने नहीं दिया जा रहा है और टेलिविजन भी नहीं देखने दिया जाता है।

डॉक्टरों ने परिवार से ज्यादा मुलाकात की सलाह दी

खबरों के मुताबिक डॉक्टरों ने सलाह दी है कि इमरान खान को अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा मुलाकात करने की इजाजत दी जाए ताकि उनका मानसिक तनाव कम हो सके। डॉक्टरों ने कहा है कि इमरान खान को पढ़ने के लिए किताबें और दूसरी पढ़ने योग्य सामग्री दी जाए। आपको बता दें कि इमरान खान की वर्तमान पत्नी बुशरा बीबी हैं। वे उनकी तीसरी पत्नी हैं। दोनों की शादी फरवरी 2018 में हुई थी। बुशरा बीबी का जन्म नाम बुशरा रियाज वट्टू है। वे सूफी परंपरा से जुड़ी आध्यात्मिक व्यक्तित्व मानी जाती हैं।

मेडिकल रिपोर्ट में एंटी-एंग्जायटी दवा और टेस्ट का जिक्र

वहीं इमरान खान के मेडिकल रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इमरान खान के लिए एंटी-एंग्जायटी दवा और अतिरिक्त मेडिकल टेस्ट लिखे गए हैं। डॉक्टरों ने चिंता जताई है कि 74 साल की उम्र में लंबे समय तक तनाव रहने से सेहत से जुड़ी और दिक्कतें हो सकती हैं। इमरान खान की मेडिकल एडवाइस में अदियाला जेल सुपरिटेंडेंट की ओर से अदालत में सौंपी गई रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

हालांकि हाल ही में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में सौंपी गई एक रिपोर्ट में उसी सुपरिटेंडेंट ने 1 अगस्त और 10 अगस्त को डॉक्टरों की दी गई सलाह का जिक्र किया। इसमें इमरान खान को अखबार, टेलिविजन और किताबें देने के साथ-साथ उनकी पत्नी और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा मुलाकात की इजाजत देने की बात कही गई थी।

सोहैल अफरीदी ने सरकार को दी इस्लामाबाद मार्च की चेतावनी

इधर पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने दावा किया कि अप्रैल 2022 में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई और आतंकवाद बढ़ा। उन्होंने खास तौर पर खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ती हिंसा का मुद्दा उठाया। PTI नेता ने मौजूदा सरकार पर ईरान, अफगानिस्तान और चीन जैसे पड़ोसी देशों के साथ पाकिस्तान के रिश्ते खराब करने का भी आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने देश में वंशवादी राजनीति के खिलाफ PTI की लड़ाई जारी रखने की बात कही।

PTI की दो बड़ी मांगें क्या हैं?

पेशावर की सभा में अफरीदी ने समर्थकों से कहा कि वे संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से इमरान खान की रिहाई की लड़ाई जारी रखें। PTI की प्रमुख मांगों में इमरान खान और उनकी पत्नी के खिलाफ चल रहे मामलों की सुनवाई तय करना और अदालतों से मेरिट के आधार पर फैसला कराने की मांग शामिल है इसके अलावा पार्टी चाहती है कि इमरान खान से उनकी कानूनी टीम, डॉक्टरों, रिश्तेदारों और पार्टी नेताओं की मुलाकात फिर से शुरू कराई जाए।

27 सितंबर को इस्लामाबाद मार्च का ऐलान

सोहैल अफरीदी ने साफ कर दिया कि अगर पार्टी की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 27 सितंबर को इस्लामाबाद मार्च किया जाएगा और वह खुद इसकी अगुवाई करेंगे। इससे पाकिस्तान की राजनीति में आने वाले हफ्तों में तनाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।